फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में भड़के लोग। आक्रोश जाहिर करते हुए किया पथराव। बल्लभगढ़ में अपहरण की वारदात को अंजाम देने में हुए नाकाम रहे अपराधियों ने किया था युवती का मर्डर। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों को भागने के लिए किया मजबूर। हाईवे पे भागते नजर आए पुलिसकर्मी।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 26 अक्टूबर को कुछ अपराधियों ने एक लड़की का अपहरण करने कोशिश की जिसमे नाकाम होने से एक अपराधी ने लड़की का मर्डर कर दिया था। अपराधी ने लड़की की हत्या गोली मार कर की थी। इस घटना में जान गवाने वाली लड़की का नाम निकिता तोमर था। इस घटना के बाद से ही सभी लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, खासकर सोशल मीडिया के जरिए बनायें जा रहे दबाव का प्रभाव खुले तोर पर देखा जा रहा है।
निकिता हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से फैल रहा है। इसी क्रम में लोगों में आक्रोश भी बहुत ज़्यादा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बल्लभगढ़ में लोग सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतर गए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर नारेबाजी की गयी साथ ही कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने गुस्से पर काबू न पाते हुए पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की गई। जिसके कारण सभी पुलिस अधिकारियों को हाईवे पर भागना पड़ा।
निकिता तोमर मर्डर केस में इंसाफ की मांग बहुत ही तेज़ी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया हो या फिर जमीनी लोग, सभी इंसाफ के लिए एक जुट हो गए हैं। एक तरफ बल्लभगढ़ में निकिता की हत्या के लिए प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए हैं और पुलिस पर पत्थराव कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों ने दिल्ली आगरा का मुख्य मार्ग बाधित कर दिया है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को नियंत्रित कर चुकी है। लेकिन इस वारदात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है जो अभी तक शांत नहीं हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें, निकिता तोमर सोमवार को अपनी परीक्षा देकर घर लौट रही थी, उसी दरमियान दो अपराधी युवक तौसीफ और रेहान निकिता का अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे। निकिता के विरोध करने के दौरान एक आरोपी ने गोली चला दी थी जिससे निकिता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद कार से फरार हो गए थे। हालांकि अब दोनों अपराधीयो को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में रखा गया है। आपको बता दें यह सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई थी। जिससे अपराधीयो को पकड़ना और आसान हो गया था। अभी यह सीसीटीवी फुटेज की रेकॉर्डेड वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से फैल रही है।










