कोरोना वायरस के नए खतरे का आगाज़ देख कर केंद्र सरकार द्वारा यूके (United Kingdom) से आवाजाही के लिए सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद यूके स्ट्रेन का खतरा देख उड़ानों की निलंबित सीमा को बढ़ा कर 7 जनवरी 2021 कर दिया गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) से मिली जानकारी के अनुसार यूके स्ट्रेन के कारण यूके आने जाने वाली सभी उड़ानों पर 7 जनवरी 2021 तक रोक लगा दी गई है।
इसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “ब्रिटेन आने जाने वाली सभी उड़ानों को 7 जनवरी तक अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद सख्ती से उड़ानों की बहाली की जाएगी। इसका विवरण भी जल्द ही आप तक पहुंचा दिया जाएगा।
आपको बता दें, कोरोना वायरस के वैरिएंट यूके स्ट्रेन की खबर दुनियाभर में चिंता का कारण बन गयी है। यह लोगों मै डर का माहौल भी बना रही है। हालांकि इस खबर से केंद्रीय सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया। 21 दिसंबर की आधी रात को इसका निर्णय लिया गया था। साथ ही यूके जाने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी गई थी। अब इस प्रतिबंधित की अवधि को बढ़ा कर 7 जनवरी कर दिया गया है। भारत के अलावा अन्य राज्यों फ्रांस, जर्मनी और कई यूरोपीय देशों में ब्रिटेन की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। अब तक पूरे देश मे यूके स्ट्रेन के कुल 20 मामले हो चुके हैं। मंगलवार को इसकी संख्या मात्र 6 थी और बुधवार को इस संख्या में भारी इजाफा हुआ। इन 20 में से 8 पॉजिटिव केस दिल्ली के लैब से आए हैं।










